1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लापरवाही: जिस जेल में बंद है मुख्तार अंसारी वहां से फरार हुआ कैदी, मचा हड़कंप

लापरवाही: जिस जेल में बंद है मुख्तार अंसारी वहां से फरार हुआ कैदी, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बड़ी चूक की खबर आई है। सुरक्षा को लेकर बांदा जेल प्रशासन पर फिर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, रविवार रात बांदा जेल से एक कैदी फरार हो गया है। इसको लेकर जेल हड़कंप मच गया। आनन—फानन में उसकी तलाश शुरू की गयी है लेकिन अभी तक कैदी का पता नहीं चल पाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

बांदा। उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बड़ी चूक की खबर आई है। सुरक्षा को लेकर बांदा जेल प्रशासन पर फिर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, रविवार रात बांदा जेल से एक कैदी फरार हो गया है। इसको लेकर जेल हड़कंप मच गया। आनन—फानन में उसकी तलाश शुरू की गयी है लेकिन अभी तक कैदी का पता नहीं चल पाया है।

पढ़ें :- 31 मार्च को 'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' दिल्ली महारैली में राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

बता दें, इसी जेल में पूर्वांचल का बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी भी बंद है। मुख्तार के आने के बाद जेल प्रशासन ने यहां की जेल की सुरक्ष और बढ़ा दी है। ऐसे में अगर यहां से कैदी फरार होता है तो सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जायेगी। बताया गया कि उस कैदी का नाम विजय आरख है। वह लूट और डकैती के आरोप में जेल में बंद था।

गिरवां थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय को 11 फरवरी को जेल लाया गया था। रात में जब वह भाग निकला तब इमरजेंसी अलार्म बजने से प्रशासन को इसकी जानकारी हुई और हड़कंप मच गया। लोगों से अपील की गई है कि यह कैदी कहीं भी नजर आए तो पुलिस को जानकारी दें।

सीओ सिटी राकेश कुमार ने बताया कि फरार बंदी को अभी तक पुलिस नहीं ढूंढ पाई है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। अभी रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

 

पढ़ें :- +92 से आने वाले व्हाट्सएप कॉल के बारे में सरकार ने जारी की एडवाइजरी, आप भी पढ़ लें ये खबर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...