बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक नामी होटल में रोहनप्रीत सिंह की एप्पल वॉच, आईफोन और हीरे की अंगूठी चोरी हो गई है, खबर मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
हिमाचल प्रदेश : बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक नामी होटल में रोहनप्रीत सिंह की एप्पल वॉच, आईफोन और हीरे की अंगूठी चोरी हो गई है, खबर मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
आम इंसान तो आम इंसान होटल में सेलेब्स का सामान तक सुरक्षित नहीं है। शुक्रवार रात नेहा कक्कड़ के पति और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह मंडी के एक होटल में रुके हुए थे. रातभर होटल में आराम करने के बाद सुबह जब उनकी नजर टेबल पर पड़ी, तो वहां से उनका फोन और अंगूठी दोनों गायब थी।
View this post on Instagram
पढ़ें :- आयुष शर्मा की जगह किसी कुत्ते को लॉन्च कर देना चाहिए, वाले ट्रोलर्स के बयान पर रो पड़े एक्टर
होटल रूम से अपना सामाना गायब देख कर उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। कहा जा रहा है कि मामले में पुलिस होटल स्टाफ और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किये जा रहे हैं। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने पूरे मामले की पुष्टि की है। इसके साथ ही ये भी कहा है कि केस को लेकर होटल स्टाफ से पूछताछ जारी है।