1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Neha Singh Rathore New Song: मेडल बहे गंगा धार…कहिया सुनबा ए साहब जंतर-मंतर वाला गुहार, नेहा सिंह रठौर का केंद्र पर निशाना

Neha Singh Rathore New Song: मेडल बहे गंगा धार…कहिया सुनबा ए साहब जंतर-मंतर वाला गुहार, नेहा सिंह रठौर का केंद्र पर निशाना

नेहा सिंह राठौर ने अपने ट्विटर पर 'मेडल बहे गंगा धार ऐ सैंगोल सरकार!' नाम के साथ शेयर किया जो काफी वायरल हो रहा है। नेहा सिंह राठौर अपने इस गाने के जरिए महिला पहलनों का समर्थन करते हुए केंद्र को घेरा है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर भी निशाना साधा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Neha Singh Rathor New Song: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अक्सर अपने गानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर वो अपने गानों के जरिए महंगाई, बेरोजागरी समेत अन्य मुद्दों को उठाती रहती हैं। नेहा सिंह राठौर के गानों को खूब पसंद भी किया जाता है। इस बार उन्होंने अपने नए गाने में पहलनों के साथ नए संसद भवन और संसद भवन में रखे गए सेंगोल का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार को घेरा है।

पढ़ें :- Viral video: दबंगों ने खींचा डुपट्टा, सड़क पर गिरी छात्रा को तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा

इस गाने को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने ट्विटर पर ‘मेडल बहे गंगा धार ऐ सैंगोल सरकार!’ नाम के साथ शेयर किया जो काफी वायरल हो रहा है। नेहा सिंह राठौर अपने इस गाने के जरिए महिला पहलनों का समर्थन करते हुए केंद्र को घेरा है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर भी निशाना साधा है।

पढ़ें :- Watch Viral Video : जवान रिलीज से पहले मां वैष्णों देवी के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि 9 साल में कई लोग बेरोजगार हो चुके हैं आपका बहुत आभार होगा कि कुर्सी खाली कर दें। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से गुहार लगाते हुए कहा है कि जंतर-मंतर वाली गुहार क्यों नहीं सुना जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...