नई दिल्ली। नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी (एनएमएमएल) सोसाइटी का सांस्कृतिक मंत्रालय ने पुनगर्ठन किया। पुनगर्ठन के दौरान कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, करण सिंह और जयराम रमेश को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। कांग्रेस नेताओं की जगह बीजेपी नेता अनिर्बन गांगुली, गीतकार प्रसून जोशी और पत्रकार रजत शर्मा को शामिल किया गया है।
वहीं पीएम नरेंद्र मोदी को सोसाइटी का अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की याद में नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी बनाई गयी थी। इस सोसायटी के उपाध्यक्ष राजनाथ सिंह हैं, जबकि गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सोसाइटी के सदस्य हैं।
मंगलवार को संस्कृति मंत्रालय ने इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था। इसक बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासत शुरू हो गयी। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी खुद नेहरू मेमोरियल और म्यूजियम लाइब्रेरी सोसाइटी के अध्यक्ष हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस सोसायटी के उपाध्यक्ष हैं जबकि प्रकाश जावड़ेकर निर्मला सीतारमण इसमें सदस्य हैं।
बीजेपी लगातार अलग-अलग मसलों को लेकर नेहरू और उनकी विरासत पर न सिर्फ सवाल उठाती रही है बल्कि हमलावर भी रही है। उधर, नेहरू मेमोरियल से कांग्रेस के सदस्यों को बाहर निकालने के बाद यह मामला सियासी रूप लेने लगा है।