1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bihar Politics: न कैश पकड़ा गया, न ईडी की छापेमारी हुई और रिजॉर्ट की जरूरत भी नहीं, भाजपा और जेडीयू के गठबंधन टूटने पर जयराम रमेश का तंज

Bihar Politics: न कैश पकड़ा गया, न ईडी की छापेमारी हुई और रिजॉर्ट की जरूरत भी नहीं, भाजपा और जेडीयू के गठबंधन टूटने पर जयराम रमेश का तंज

बिहार में हुए सियासी उल्टफेर के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बिहार में अब महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। आज दोपहर दो बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी इसको लेकर नीतीश कुमार पर हमले बोल रही है। कई जगहों विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बिहार में हुए सियासी बदलाव की तुलना महाराष्ट्र से की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Politics: बिहार में हुए सियासी उल्टफेर के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बिहार में अब महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। आज दोपहर दो बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी इसको लेकर नीतीश कुमार पर हमले बोल रही है। कई जगहों विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बिहार में हुए सियासी बदलाव की तुलना महाराष्ट्र से की है।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

उन्होंने दोनो राज्यों में हुए सियासी हाल को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। रमेश ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा ने दलबदल पर काम किया, जबकि, बिहार में उन्हें नकारा और बेदखल कर दिया गया। मंगलवार को नीतीश कुमार ने एनडीए से अलग होने का ऐलान कर दिया था।

कांग्रेस नेता ने इसको लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि, ’बिहार में कोई ऑपरेशन लोटस नहीं था। कोई कैश नहीं पकड़ा गया। कोई ईडी रेड नहीं हुई। कोई असम का सीएम नहीं था। कोई रिजॉर्ट की यात्रा नहीं थी। सब कुछ बिहार की स्टाइल में कम खर्च और सभ्य तरीके से हुआ। सीएम को सबसे बड़े दल और अन्य का समर्थन मिला। महाराष्ट्र में भाजपा ने दलबदल पर काम किया। बिहार में भाजपा को नकारा और बेदखळ कर दिया गया।’

बता दें कि, बिहार में भाजपा और जेडीयू के बीच गठबंधन टूट गया है। आज बिहार में नई सरकार का गठन होगा। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इस गठबंधन में सात दल शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...