1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Nepal : नेपाल में मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति , हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया

Nepal : नेपाल में मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति , हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया

नेपाल में मूसलाधार  बारिश ने जनजीवन को असमान्य कर दिया है। खबरों के अनुसार, लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। तेज  बारिश  की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nepal : नेपाल में मूसलाधार  बारिश ने जनजीवन को असमान्य कर दिया है। खबरों के अनुसार, लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। तेज  बारिश  की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है। देश के करनाली प्रांत में बारिश ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया है। कई जगह पहाड़ खिसक गए हैं और लैंडस्लाइड हो रही है। खबरों के मुताबिक, पश्चिमी नेपाल में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है।मूसलाधार बारिश के चलते   भूस्खलन में 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पढ़ें :- Ibrahim Raisi : ईरान और श्रीलंका के बीच बेहतर संबंधों से हिंद महासागर क्षेत्र को होगा फायदा - इब्राहिम रईसी

पड़ोसी देश के कई प्रांतों में हेलीकॉप्टर के जरिए बचाव और राहत का कार्य करने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्भाग्य से मौसम सही नहीं हो रहा है और इस वजह से बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। बीते एक हफ्ते में भारी बारिश की चेतावनी के चलते हजारों लोगों को अपने घर से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...