1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. कभी शक्ल सूरत की वजह से काम नहीं मिलता था, आज बॉलीवुड पर करते है राज

कभी शक्ल सूरत की वजह से काम नहीं मिलता था, आज बॉलीवुड पर करते है राज

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

मुंबई: एक एक्टर बनने के लिए एक्टिंग बेहद जरुरी है, तभी वह शख्स एक्टर कहलाता है | लेकिन एक्टिंग के साथ साथ यदि व्यक्ति हैंडसम भी हो तो इंडस्ट्री में पैर जमाने के चांस कई गुना बढ़ जाते है | आज के समय में एक्टिंग को लेकर लोगो का नजरिया बदला है |

पढ़ें :- फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर का हॉर्ट अटैक से निधन, छाई शोक की लहर

आज लोगो को एक्टिंग से मतलब है, इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि एक्टर मोटा है, पतला है, या कम हैंडसम है | लेकिन एक ऐसा समय था, जब ऑडियंस ने हैवी वेट और हैंडसम ना दिखने वाले एक्टर्स को किनारे कर दिया था | लेकिन आज वे एक्टर लोगो के दिलो पर राज करते है | आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे है |

गोविंदा

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा आजकल फिल्मो से दूर है, लेकिन लोगो के दिल में बसे है | एक समय ऐसा भी था जब गोविंदा को रिजेक्ट कर दिया गया था | ज्यादा यंग दिखने के चलते कई फिल्मो में काम नहीं मिला |

धनुष

पढ़ें :- म्यूजिक वीडियो 'खाली बोतल' रिलीज, आयशा खान और अभिषेक कुमार की दिखी कमाल की केमिस्ट्री

दमदार एक्टर धनुष कहीं से भी एक एक हीरो की कदकाठी पर खरे नहीं उतरते | इसके चलते उन्हें कई फिल्मो से निकला गया | लेकिन आज उनकी एक्टिंग का डंका पुरे देश में बजता है | जल्द ही वे हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाले है |

अजय देवगन

बेहतरीन एक्टर अजय देवगन को अपनी स्किन के डार्क काम्प्लेक्स की वजह से कई फिल्मो से निकाला गया | लेकिन उनके पिता और उन्होंने हार नहीं मानी | और आज वे सफल सितारे है |

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

लोगो के दिलो में जगह बनाने वाले नवाजुद्दीन को कई फिल्मो से उनका चेहरा देखकर ही रिजेक्ट किया गया है | लेकिन उन्होंने आस नहीं छोड़ी, और दुनिया को अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया | उन्होंने साबित किया कि एक्टिंग रूप रंग की मोहताज नहीं होती है |

पढ़ें :- Shocking Video: देखते देखते शख्स ने कोबरा को बोतल में उतारा , देखने वालों के उड़े होश

इरफ़ान खान

हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का ढंका बजा चुके इरफ़ान खान आज हमारे बीच नहीं है | लेकिन उनकी बेमिसाल अदाकारी हमारे साथ है | बता दे अपने करियर के शुरुआत में अपने लुक्स के कारण कई रिजेक्शन झेलने पड़े है |

अमिताभ बच्चन

महानायक अमिताभ बच्चन को भी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है | कभी लम्बाई तो कभी आवाज की वजह से | बता दे उन्हें अपनी आवाज की वजह से रेडियो में काम नहीं मिला था | लेकिन आज उनसे ज्यादा उनकी आवाज की कीमत है |

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...