नए साल के स्वागत की तैयारियां तेज हो गईं हैं। आज रात राजधानी लखनऊ नए साल के स्वागत की तैयारी में डूब जाएगी। नए साल पर कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसको देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस के साथ ही अस्पतालों व नगर निगम के कर्मचारियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
New Year 2023: नए साल के स्वागत की तैयारियां तेज हो गईं हैं। आज रात राजधानी लखनऊ नए साल के स्वागत की तैयारी में डूब जाएगी। नए साल पर कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसको देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस के साथ ही अस्पतालों व नगर निगम के कर्मचारियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
इस दौरान 100 से अधिक जगहों पर 8000 पुलिसकर्मी व पीएसी की 16 कंपनी तैनात रहेंगी। हुड़दंगियों से निपटने के लिए हर चौराहे पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। शुक्रवार रात पुलिस आयुक्त ने इसकी जानकारी दी। जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया के मुताबिक अस्पतालों में आकस्मिक स्थिति में बेड खाली करने, नगर निगम के कर्मचारियों को जाम व हादसों में सहयोग के लिए क्रेन व अन्य वाहनों की जरूरत के लिए सतर्क कर दिया गया है।
इसके साथ ही शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर भी पुलिस सख्ती करेगी। साथ ही नगर निगम के कर्मचारी नए साल के पहले दिन रविवार को विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे। रविवार को जेसीबी की सेवा बंद नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त को भेजे गए पत्र में कहा गया कि इस सेवा को बहाल रखें। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दें।