न्यूजीलैंड की PM Jacinda Ardern ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 7 फरवरी तक अपने पद से इस्तीफा दे देंगी।
New Zealand PM Jacinda Ardern : न्यूजीलैंड की PM Jacinda Ardern ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 7 फरवरी तक अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। खबरों के अनुसार, न्यूजीलैंड में होने वाले अगले आम चुनाव में देश की “Jacinda Ardern का कहना है कि वह इस साल फिर से चुनाव नहीं लड़ेंगी और प्रधानमंत्री के रूप में उनका आखिरी दिन 7 फरवरी है। 2023 का आम चुनाव 14 अक्टूबर को होगा। अर्डर्न का चौंकाने वाला फैसला साढ़े पांच साल के कार्यकाल के बाद आया है। अर्डर्न ने कहा कि वह जानती हैं कि प्रधानमंत्री का पद बेहद व्यस्तताओं से भरा होता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बहुत कुछ हासिल किया है। मीडिया से बात करते हुए, अर्डर्न ने अपने इस्तीफा देने का कोई विशेष कारण नहीं बताया।
आपको बता दें कि अर्डर्न 37 वर्ष की आयु में 2017 में प्रधानमंत्री चुने जाने पर दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला प्रमुख बन गई थीं। उन्होंने कोविड -19 महामारी, क्राइस्टचर्च मस्जिद की शूटिंग और व्हाइट आइलैंड ज्वालामुखी विस्फोट के दौरान अपने कामों से काफी सुर्खियां बटोरी थी।