1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Kanhaiyalal murder case : NIA की बड़ी कामयाबी, सातवां आरोपी भी गिरफ्तार

Kanhaiyalal murder case : NIA की बड़ी कामयाबी, सातवां आरोपी भी गिरफ्तार

उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में रविवारक को राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस हत्याकांड की साजिश में शामिल 7वें आरोपी को NIA ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय फरहद मोहम्मद के रूप में की गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड मामले (Kanhaiyalal murder case) में रविवारक को राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस हत्याकांड की साजिश में शामिल 7वें आरोपी को NIA ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय फरहद मोहम्मद के रूप में की गई है। NIA सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरहद मोहम्मद पर हत्याकांड के मुख्य आरोपी रियाज अटारी के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है। बता दें कि NIA ने फरहद को शनिवार को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी फरदह से पूछताछ कर रही है। इस हत्याकांड को लेकर पहले ही छह लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कई ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

बता दें कि कुछ दिन पहले टेलर कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के मामले में आरोपियों पर कोर्ट परिसर में हमला हुआ था। घटना उस समय हुई थी जब आरोपियों को कोर्ट से पुलिस कस्टडी (Police Custody) में ले जाया जा रहा था। बता दें कि NIA ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मोहसिन और आसिफ के रूप में की गई है. मामले के आरोपी और उनके दो साथी पुलिस के पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच जयपुर स्थित NIA कोर्ट में मौजूद थे। सभी चार आरोपियों को 10 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

इस मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच अधिकारी के अनुसार ये दोनों आरोपी दूसरे विकल्प के तौर पर कन्हैयालाल की दुकान के पास खड़े थे। अगर रियाज और गौस कन्हैयालाल की हत्या नहीं कर पाते तो भी ये उनकी मदद करते। पुलिस के अनुसार इन दो आरोपियों ने ही मुख्य आरोपियों की घटनास्थल से भागने में मदद की थी। जांच अधिकारियों को मोहम्मद गौस का एक स्कूटर भी मिला था जो आगे चलकर इस मामले में बड़ा सबूत साबित हुआ। NIA के अधिकारियों ने शुरुआत में इस मामले के पीछे अंतरराष्ट्रीय लिंक होने की संभावना की तरफ भी इशारा किया था। हालांकि, इसे लेकर अभी भी जांच जारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...