1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. प्रियंका की इस फ्लॉप फिल्म के कायल हैं निक जोनस, कई बार देख चुके हैं

प्रियंका की इस फ्लॉप फिल्म के कायल हैं निक जोनस, कई बार देख चुके हैं

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से हैं लेकिन शादी से पहले दोनों एक-दूसरे के काम के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे। प्रियंका ने एक लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान बताया कि शादी से पहले निक ने प्रियंका की कई फिल्में नहीं देखी थी। शादी के बाद प्रियंका ने उन्हें अपने करियर की शुरुआती फिल्में भी दिखाईं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से हैं लेकिन शादी से पहले दोनों एक-दूसरे के काम के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे। प्रियंका ने एक लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान बताया कि शादी से पहले निक ने प्रियंका(PRIYANKA) की कई फिल्में नहीं देखी थी। शादी के बाद प्रियंका ने उन्हें अपने करियर की शुरुआती फिल्में भी दिखाईं।

पढ़ें :- Madhuri and Karisma Dance Video: दिल तो पागल है के गाने पर माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने दी परफॉर्मेंस

इनमें उन्हें एक ऐसी फिल्म पसंद आई जिसे 2015 की फ्लॉप फिल्मों में गिना जाता है। यह फिल्म निक कई बार देख चुके हैं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद दोनों एक-दूसरे को अपने शुरुआती काम के बारे में बताते थे। निक ने उनकी सारी फिल्में(FILM) नहीं देखी थीं लेकिन उन्हें ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म काफी पसंद आई। यह फिल्म वह कई बार देख चुके हैं।

दिल धड़कने दो(DIL DHADAKNE DO) में प्रियंका चोपड़ा के साथ अनिल कपूर, शेफाली शाह, फरहान अख्तर और अनुष्का शर्मा थे। फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी और इसकी डायरेक्टर जोया अख्तर थीं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल धड़कने दो 86 करोड़ में बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने 74 करोड़ रुपये कमाए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...