1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. World Boxing Championship 2023 Live : निकहत जरीन दूसरी बार बनीं वर्ल्ड चैंपियन, भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड मेडल

World Boxing Championship 2023 Live : निकहत जरीन दूसरी बार बनीं वर्ल्ड चैंपियन, भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड मेडल

World Boxing Championship 2023 :   महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में निकहत जरीन (Nikhat Zareen)  ने भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने वियतनाम की न्यूगेन थी ताम को फाइनल में मात दी। निकहत से पहले ही स्वर्ण पदक की उम्मीद की जा रही थी और उन्होंने आशा अनुसार प्रदर्शन कर देश को पदक दिलाया है। फाइनल मैच में निकहत ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

World Boxing Championship 2023 :   महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में निकहत जरीन (Nikhat Zareen)  ने भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने वियतनाम की न्यूगेन थी ताम को फाइनल में मात दी। निकहत से पहले ही स्वर्ण पदक की उम्मीद की जा रही थी और उन्होंने आशा अनुसार प्रदर्शन कर देश को पदक दिलाया है। फाइनल मैच में निकहत ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

पहले राउंड में उन्होंने 5-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे राउंड में भी उन्होंने अपनी बढ़त जारी रखी। तीसरे राउंड में उन्होंने वियतनाम की मुक्केबाज को शानदार पंच जड़ा। इसके बाद रेफरी ने मैच रोककर वियतनाम की मुक्केबाज का हाल-चाल जाना। यहीं से निकहत की जीत तय हो गई थी। अंत में उन्होंने यह मुकाबला 5-0 के अंतर से अपने नाम किया और लगातार दूसरी बार बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीत ली।

48-50 किलोग्राम भारवर्ग में निकहत जरीन (Nikhat Zareen)   का सामना वियतनाम की न्यूगेन थी ताम से है। पहले राउंड में ही निकहत ने शानदार शुरुआत की है और विरोधी मुक्केबाज को गलती के लिए मजबूर किया। पहले राउंड का खेल खत्म होने के बाद निकहत ने 5-0 से बढ़त बना ली है। दूसरे राउंड के बाद भी निकहत जरीन की बढ़त जारी है। हालांकि, पहले राउंड की तुलना में दोनों मुक्केबाजों के बीच कांटे की टक्कर हुई।

महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश को तीसरा स्वर्ण पदक मिल चुका है। निकहत जरीन (Nikhat Zareen)   ने 48-50 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। शनिवार के दिन नीतू घणघस ने 45-48 किग्रा भारवर्ग और स्वीटी बूरा ने 75-81 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब लवलीना बोरगोहेन भी अपना फाइनल मुकाबला जीतकर देश को एक और स्वर्ण पदक दिला सकती हैं।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस पार्टी, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...