1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Nikki Haley Republican Leader:  अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली करेंगी  राष्ट्रपति पद की दावेदारी,दक्षिण कैरोलाइना की गवर्नर रह चुकी हैं

Nikki Haley Republican Leader:  अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली करेंगी  राष्ट्रपति पद की दावेदारी,दक्षिण कैरोलाइना की गवर्नर रह चुकी हैं

दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली,  2024 में राष्ट्रपति पद के दौड़ में शमिल होने की तैयारी कर रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nikki Haley Republican Leader : दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली,  2024 में राष्ट्रपति पद के दौड़ में शमिल होने की तैयारी कर रही है। निक्की हेली ने ट्रम्प प्रशासन में भी काम किया है। वह 15 फरवरी तक 2024 के राष्ट्रपति अभियान की शुरुआत की घोषणा कर सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती पेश करने वाली पार्टी की पहली नेता होंगी। हेली संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत के तौर पर भी सेवाएं दी हैं। हेली दक्षिण कैरोलिना की गवर्नर के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला थीं।

पढ़ें :- Ecuador power crisis : इक्वाडोर में बिजली संकट गहराया,  राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने 2 दिन के देश बंद किया ऐलान

खबरों के मुताबिक, हेली इस हफ्ते जल्द से जल्द अपनी योजनाओं का संकेत देने वाला एक वीडियो जारी कर सकती हैं।

हेली का जन्म अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के बमबर्ग में 20 जनवरी 1972 को एक भारतीय सिख परिवार में हुआ। उनका प्रारंभिक नाम निम्रता निक्की रंधावा था। उनके माता पिता, राज कौर रंधावा और अजीत सिंह रंधावा भारत के अमृतसर जिला से आप्रवासी हैं। उनके दो भाई क्रमश: मिट्टी और चरण है तथा एक बहन सिमरन है जो सिंगापुर में पैदा हुई। हेली ओरेंजबर्ग प्रीपरेटरी स्कूल, इंक से स्नातक और क्लेम्सन विश्वविद्यालय के लेखा स्नातक (बी॰ एस॰) हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...