1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में महिला के यौन शोषण मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार, नौ लोगों में से सात महिलाएं

दिल्ली में महिला के यौन शोषण मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार, नौ लोगों में से सात महिलाएं

दिल्ली के शाहदरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक महिला के साथ आपसी दुश्मनी के कारण दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसमें पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। केस की छानबीन कर पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसके बाल काटे फिर उसे जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इस घटना को रोकने के बजाय आरोपियों का उत्साह बढ़ाया।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर आपसी दुश्मनी के कारण एक महिला के साथ हैवानियत की गई। पुलिस ने इस ममाले में केस दर्जकर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी। अभी तक इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें सात महिलाएं भी शामिल हैं। हैवानियत के बाद आरोपियों ने पीड़ित महिलाओं को बाल काटे फिर उसे जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया गया।

पढ़ें :- मनीष सिसोदिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 26 अप्रैल तक बढ़ायी गयी न्यायिक हिरासत

दिल्ली पुलिस ने केस के यह जानकारी देते हुए बताया कि 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों द्वारा पीड़िता के चेहरे पर कालिख पोतकर उसे गलियों में घुमाने के मामले में 11 नामजदों में से नौ आरोपी गिरफ्तार गया गया है। पुलिस ने बताया कि 11 आरोपियों में से नौ महिलाएं हैं।

गौरतलब है कि पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला और आरोपी परिवार के 16 वर्षीय लड़के के बीच दोस्ती थी। लेकिन लड़के का परिवार इसका विरोध करता था। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने उसकी शादी सीमापुरी के एक युवक से कर दी। पिछले साल नवंबर में लड़की ने नाबालिग लड़के से मिलने से मना कर दिया। जिसके बाद लड़के ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

जिसके बाद लड़के के परिवार वाले उसे बेटे की मौत का दोषी मानने लगे। शादी के बाद महिला अपने ससुराल सीमापुरी में रहती थी, लेकिन लड़के की मौत के बाद जब उसके परिवार ने लड़की की तलाश शुरू की तो वह छिपकर कड़कड़डूमा में रहने लगी।

पढ़ें :- Telangana News : 'भगवा ड्रेस' पर पूछताछ करना पड़ा भारी , प्रिंसिपिल ने छात्रों को रोका तो मचा बवाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...