नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया केस में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने निर्भया केस के सभी दोषियों का डेथ वारंट जारी कर दिया है। निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी दी जायेगी। दोषियों को 14 दिन का वक्त मिला है। निर्भया केस में मुकेश, पवन, विनय और अक्षय को फांसी दी जायेगी।
वहीं, दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा कि क्येरिटव याचिका दायर करेंगे। डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया की मां ने कहा कि आज के दिन बेटी को इंसाफ मिला है। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा मिलने से देश में महिला शक्ति को मजबूती मिलेगी। इस फैसल से लोगों को न्याय वयवस्था में विश्वास जगा है।
वहीं, डेथ वारंट याचिका पर कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक ऐसा समय आया जब एक दोषी की मां रो पड़ी। इस पर निर्भया की मां ने कहा कि हम तो सालों से रो रहे हैं।