1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Noida News : क्लीनिक पर इलाज कराने आई महिला से डिजिटल रेप, नोएडा पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को किया गिरफ्तार

Noida News : क्लीनिक पर इलाज कराने आई महिला से डिजिटल रेप, नोएडा पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को किया गिरफ्तार

यूपी के नोएडा (Noida) के थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल गांव में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर को उसके यहां उपचार कराने आई महिला के साथ कथित रूप से ‘डिजिटल बलात्कार’ करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस (Noida Police) ने यह जानकारी दी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नोएडा। यूपी के नोएडा (Noida) के थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल गांव में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर को उसके यहां उपचार कराने आई महिला के साथ कथित रूप से ‘डिजिटल बलात्कार’ करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस (Noida Police) ने दी है। थाना फेस-2 प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी ने बताया कि आरोपी की पहचान भंगेल गांव में क्लीनिक चलाने वाले डा. सचिन कुमार के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि एक महिला सचिन से उपचार करवाने आयी और उसने महिला का चेकअप करने के बहाने उसके निजी अंगों के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की ।

पढ़ें :- Mukhtar Ansari Post Mortem : मुख्तार अंसारी का पोस्‍टमार्टम शुरू, गाजीपुर के काली बाग में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

बता दें कि महिला की मर्जी के बगैर उसके निजी अंगों में उंगली डालना, ‘डिजिटल बलात्कार’ कहलाता है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि डा. सचिन कुमार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...