1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नोएडा में गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पर कसा शिकंजा, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

नोएडा में गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पर कसा शिकंजा, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

नोएडा के सेक्टर-93 बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता के मामले में मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। फरार श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-93 बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता के मामले में मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। फरार श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

इसके साथ ही नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) की टीम नोएडा के सेक्टर 93 में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी पहुंची और श्रीकांत त्यागी के आवास में हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू की। दरअसल, श्रीकांत द्वारा कॉमन क्षेत्र और पार्किंग में किए गए अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बुलडोजर से श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।

पुलिस की गिरफ्त से बाहर है श्रीकांत त्यागी
बता दें कि, श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी हुई है। पुलिस की जांच में आरोपी की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश में मिली है। कई बार उसका मोबाइल स्विच ऑफ और ऑन हुआ। नोएडा पुलिस की कई टीम उत्तराखंड में श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की तलाश में जुटी हैं। वहीं, इससे पहले लापरवाही बरतने के आरोप में थाना फेज 2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है।

महिला से अभद्रता करने की वीडियो हुई थी वायरल
बता दें कि, ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया था। महिलाओं ने श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमकाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पढ़ें :- Israel Iran War : Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी ,  खतरे को देखते हुए लिया फैसला

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...