1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Nostradamus Predictions 2022 : बहुत डरावना होगा 2022 साल, दुनिया देखेगी तबाही का मंजर

Nostradamus Predictions 2022 : बहुत डरावना होगा 2022 साल, दुनिया देखेगी तबाही का मंजर

Nostradamus Predictions 2022: 2021 साल खत्म होने और नए साल 2022 के आने में कुछ दिन ही बचे हैं। इससे पहले नास्त्रेदसमस की भविष्यवाणियों को प्रचारित किया जाता है। इस साल भी वर्ष 2022 के लिए फ्रांसीसी भविष्यवक्ता की भविष्यवाणी सामने आई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Nostradamus Predictions 2022: 2021 साल खत्म होने और नए साल 2022 के आने में कुछ दिन ही बचे हैं। इससे पहले नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों (Nostradamus Predictions) को प्रचारित किया जाता है। इस साल भी वर्ष 2022 के लिए फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी 2022 (Nostradamus Predictions for 2022) सामने आई है।

पढ़ें :- संजय सिंह ने PMO और LG पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-24 घंटे CCTV निगरानी कर केजरीवाल को क्यों देखना चाहते हैं आपलोग

बता दें कि 14 दिसंबर 1503 को फ्रांस में जन्मे नास्त्रेदमस (Nostradamus) ने अपनी भविष्यवाणियां 100 छंदों के अनेक शतकों में की हैं। ऐसे शतकों की संख्या 12 है जिनमें से अंतिम 2 शतकों के अनेक छंद उपलब्ध नहीं हैं। इन शतकों को ‘सेंचुरी’ कहा गया है। नास्त्रेदमस की इस कालगणना के अनुसार हम चन्द्रमा की द्वितीय महान चक्र अवधि से गुजर रहे हैं, जो सन् 1889 से शुरू हुई है। सन 2243 में समाप्त होगी। नास्त्रेदमस के अनुसार, यह अवधि मनुष्य जाति के लिए रजत युग है। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियां लगभग 499 वर्ष पहले की थीं। नास्त्रेदमस की इस किताब में कुल 6338 भविष्यवाणियां हैं।

वर्ष 2022 के लिए नास्त्रेदमस की कुछ भविष्यवाणी

परमाणु बम फटेगा  : नास्त्रेदमस ने वर्ष 2022 में एक विनाशकारी परमाणु बम फट जाएगा और इससे जलवायु परिवर्तन (Climate change) होगा और धरती का मौसम बदल जाएगा। इससे कई तरह के परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

ऐस्टरॉइड लाएगा धरती पर तबाही : नास्त्रेदमस  (Nostradamus)  की वर्ष 2022 की भविष्यवाणी (Predictions)  के अनुसार ऐस्टरॉइड धरती के समुद्र में गिरेगा, जिससे भयंकर लहरें उठेंगी जो पृथ्वी को चारों तरफ से घेर लेंगी। इससे कई राष्ट्रों के डूबने का खतरा है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : आजमगढ़ में आकाश आनंद ने कहा- बंदूक की गोली की तरह करें वोट का इस्तेमाल

72 घंटे तक पूरी दुनिया में छा जाएगा अंधेरा : नास्त्रेदमस (Nostradamus)  की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2022 तबाही और उसके बाद शांति लाएगा। इस शांति से पहले पूरी दुनिया में 72 घंटे का अंधेरा छा जाएगा। पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी और कई देशों के युद्ध शुरू होते ही खत्म हो जाएंगे। ऐसा एक प्राकृतिक घटना के कारण होगा।

महंगाई होगी बेकाबू : नास्त्रेदमस (Nostradamus)  की भविष्यवाणियों की मानें तो साल 2022 में महंगाई नियंत्रण से बाहर हो जाएगी और अमेरिकी डॉलर में तेजी से गिरावट आएगी।

फ्रांस में आएगा बड़ा तूफान : साल 2022 में फ्रांस में एक बड़ा तूफान आएगा ऐसी भविष्यवाणी की गई है। जिससे भीषण आग, सूखा और बाढ़ की स्थिति होगी। इससे आगे चलकर विश्‍वव्यापी भूखमरी देखने को मिलेगी।

पर्सनल कंप्यूटर का ब्रेन मनुष्यों पर नियंत्रण करने में सक्षम होगा : नास्त्रेदमस (Nostradamus)  की भविष्यवाणी के अनुसार 2022 में पर्सनल कंप्यूटर का ब्रेन मनुष्यों पर नियंत्रण करने में सक्षम हो जाएगा। यानि साल 2022 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इंटरफेस वाले कंप्यूटर का होगा और रोबोट मानव जाति को नष्ट कर देंगे।

भूमध्य सागर में होगा धमाका : नास्त्रेदमस (Nostradamus)  की भविष्यवाणियों की मानें तो साल 2022 में मेनोर्का द्वीप के पास, भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) में मिसाइल के परीक्षण के दौरान एक बड़े विस्फोट की होने की संभावना है।

पढ़ें :- 10 सालों में चार में से एक परिवार ने सोना गिरवी रख लिया कर्ज , पीएम मोदी करते हैं मंगलसूत्र की बात?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...