1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. हॉकी विश्व कप 2023 ही नहीं इससे पहले भी कई बार न्यूजीलैंड ने रोका है भारतीय टीम के जीत का रथ

हॉकी विश्व कप 2023 ही नहीं इससे पहले भी कई बार न्यूजीलैंड ने रोका है भारतीय टीम के जीत का रथ

हॉकी विश्व कप 2023 में एक बार फिर भारतीय टीम का सपना टूट गया। न्यूजीलैंड से हार के बाद भारतीय टीम हॉकी विश्व कप से बाहर हो गई है। ये पहला मौका नहीं था कि जब न्यूजीलैंड ने भारत को चैंपियन बनने से रोका हो। इससे पहले भी न्यूजीलैंड ने चार बार हॉकी और क्रिकेट में भारत को अहम मैच में मात दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। हॉकी विश्व कप 2023 में एक बार फिर भारतीय टीम (Indian team) का सपना टूट गया। न्यूजीलैंड से हार के बाद भारतीय टीम (Indian team) हॉकी विश्व कप से बाहर हो गई है। ये पहला मौका नहीं था कि जब न्यूजीलैंड (New zealand) ने भारत को चैंपियन बनने से रोका हो। इससे पहले भी न्यूजीलैंड ने चार बार हॉकी और क्रिकेट में भारत को अहम मैच में मात दी है। आइए जानते हैं कि कौन से वो अहम मैच थे, जिसमें न्यूजीलैंड (New zealand)  ने भारतीय टीम को हराया, जिसके कारण विश्व चैंपियन बनने का सपना भारत का टूट गया था…

पढ़ें :- JEE Main Exam 2024 : एनटीए ने जारी की परीक्षा केंद्रों सूची, देश में 300 और विदेश में 25 परीक्षा केंद्र बने

हॉकी विश्व कप 2023
हॉकी विश्व कप 2023 में भारतीय टीम (Indian team)  अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर थी। ग्रुप डी में भारत ने दो मैच जीते थे और इंग्लैंड के साथ एक मैच में ड्रॉ खेला था। हालांकि, बेहतर गोल डिफरेंस के चलते इंग्लैंड की टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। वहीं, भारत को क्रासओवर मैच खेलना पड़ा। यहां जीतने पर भारत भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाता, लेकिन न्यूजीलैंड (New zealand)  ने भारत को पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया। इस हार के बाद भारतीय टीम हॉकी विश्व कप 2023 से बाहर हो गयी।

टी20 विश्व कप 2021
इससे पहले टी20 विश्व कप 2021 में भी न्यूजीलैंड (New zealand)  ने भारतीय टीम (Indian team)  के जीत के रथ को रोका था। टी20 विश्व कप में भारतीय टीम न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ ग्रुप में थी। पहला मैच भारत पाकिस्तान से हार गया था। इसके बाद टूर्नामेंट में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में न्यूजीलैंड से जीतना था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। न्यूजीलैंड ने गेंदबाजों ने भारत को छोटे स्कोर पर रोका और इसके बाद कीवी बल्लेबाजों ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2021
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल मैच भारत (Indian team)  और न्यूजीलैंड (New zealand) के बीच खेला गया था। टीम इंडिया शानदार लय में थी और उम्मीद लगाई जा रही थी कि भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल अपने नाम करेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। न्यूजीलैंड के रॉस टेलर ने शानदार बल्लेबाजी की और भारत के टेस्ट चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया।

वनडे विश्व कप 2019
इससे पहले वनडे विश्व कप 2019 में सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम (Indian team)  को न्यूजीलैंड (New zealand) को हरा दिया था। इस हार के साथ ही टीम इंडिया का सपना टूटा गया था।

पढ़ें :- Mukhtar Ansari Post Mortem : मुख्तार अंसारी का पोस्‍टमार्टम शुरू, गाजीपुर के काली बाग में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...