1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अब कांग्रेस विधायक ने उगली आग कहा-देश होगा खून से लथपथ, नहीं लागू करने देंगे अग्निपथ

अब कांग्रेस विधायक ने उगली आग कहा-देश होगा खून से लथपथ, नहीं लागू करने देंगे अग्निपथ

अग्निपथ को लेकर एक तरफ जहां झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय ने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। तो वहीं प्रदेश के एक विधायक इरफान अंसारी ने यहां तक कह दिया है कि देश खून से लथपथ होगा, लेकिन अग्निपथ को नहीं लागू करने देंगे। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस विधायक ने पूछा कि उन्होंने गलत क्या कहा है? उन्होंने कहा कि देश जल रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। अग्निपथ को लेकर एक तरफ जहां झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय ने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। तो वहीं प्रदेश के एक विधायक इरफान अंसारी ने यहां तक कह दिया है कि देश खून से लथपथ होगा, लेकिन अग्निपथ को नहीं लागू करने देंगे। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस विधायक ने पूछा कि उन्होंने गलत क्या कहा है? उन्होंने कहा कि देश जल रहा है।

पढ़ें :- 'AI का मैजिक टूल के रूप में प्रयोग बहुत बड़ा अन्याय,' Bill Gates से बोले PM Modi

कांग्रेस विधायक ने पीएम नरेंद्र मोदी पर 8 साल में रोजगार न देने। इसके अलावा देश बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोई नौकरी रोजगार नहीं दिया, आज आपने देश को बेच दिया। रेल बेचा, हवाई जहाज बेचा, कल कारखाने बेच दिया। आज आप देश की सेना को बेचने जा रहे हैं। इसका आक्रोश युवाओं में है। युवा सड़क पर है। देश होगा खून से लथपथ, लेकिन हम होने नहीं देंगे यह अग्निपथ। पहले भी अग्निपथ फ्लॉप था। इस बार फिर अग्निपथ फ्लॉप होगा।

बयान में कुछ भी गलत नहीं

कांग्रेस विधायक ने बताया कि उन्होंने यह बयान क्यों दिया। हालांकि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने कुछ गलत कहा है। इरफान ने कहा कि क्या युवा, सैनिक और रिक्रूट अग्निपथ से खुश हैं? नहीं, आज देश जल रहा है। ट्रेन जल रहे हैं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान हो रहा है। पुलिस युवाओं पर गोली चला रही है। इसलिए मैंने ऐसा कहा। मैंने क्या गलत कहा?

‘कृषि कानून से मरे सैकड़ों अब अग्निपथ से जल रहा देश’
मोदी सरकार से अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने 8 साल में क्या किया? वे लोगों की कल्याण के लिए कौन सी योजनाएं लाए? वह कृषि कानून लेकर आए और सैकड़ों मारे गए। वह अग्निपथ लाए और देश जल रहा है। अच्छा होगा कि वे इसे वापस ले लें।

पढ़ें :- मुख्तार अंसारी के बेटे उमर का बड़ा आरोप, बोला- पिता ने बताया था कि स्लो पॉइजन दिया जा रहा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...