1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अब राजनीति में ताल ठोकेंगे किसान नेता गुरमना सिंह चढ़नी, पंजाब चुनाव से पहले बनाई अपनी पार्टी

अब राजनीति में ताल ठोकेंगे किसान नेता गुरमना सिंह चढ़नी, पंजाब चुनाव से पहले बनाई अपनी पार्टी

भारतीय किसान यूनियन (Indian Farmer Union) हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़नी (Gurnam Singh Chadni) अब सियासी पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने अपनी राजनीति पार्टी की घोषणा कर दी है। शनिवार को उन्होंने चंडीगढ़ में इसको लेकर ऐलान किया। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम संयुक्त किसान पार्टी (United Kisan Party) रखा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (Indian Farmer Union) हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़नी (Gurnam Singh Chadni) अब सियासी पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने अपनी राजनीति पार्टी की घोषणा कर दी है। शनिवार को उन्होंने चंडीगढ़ में इसको लेकर ऐलान किया। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम संयुक्त किसान पार्टी (United Kisan Party) रखा है।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

पंजाब विधानसभा चुनाव (punjab assembly elections) में अब गुरमान सिंह चढ़नी अपना दमखम दिखायेंगे। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों की भी घोषणा की है। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी समाज के गरीब तबके के लिए काम करेगी। उनका मुख्य मकसद नशाखोरी को खत्म करना होगा। उन्होंने ये भी कहा कि वो जाति धर्म की राजनीति नहीं करेंगे।

साथ ही कहा कि इस समय की राजनीति प्रदूषित हो गई है और अब इसे बदलने का समय आ गया है। पूंजीवाद को बढ़ावा देने वाले नीति निर्माताओं, पूंजीपतियों के पक्ष में नीतियां बनाई जा रही हैं। आम आदमी, गरीबों के लिए कुछ नहीं किया गया। इसलिए, हम अपनी नई पार्टी, संयुक्त संघर्ष पार्टी लांच कर रहे हैं।

बता दें कि, गुरनाम सिंह चढूनी (Gurnam Singh Chadni) ने कहा था कि पंजाब विधानसभा चुनाव में वो मैदान में उतरेंगे और पार्टी बनाएंगे। चढ़ूनी अभी मिशन पंजाब को लेकर चल रहे हैं। उनका कहना है कि जब भविष्य में हरियाणा में चुनावों की बारी आएगी तब वह इस पर भी विचार रखेंगे। चढ़ूनी ने कहा था कि उनकी पार्टी का जो भी उम्मीदवार होगा, वो किसान होगा। इसके लिए अभी विचार-विमर्श चल रहा है।

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...