1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘अब तो इसको आगे बढ़ाना है…’, CM नीतीश कुमार ने तेजस्वी के लिए जानिए क्यों कहीं ये बातें…

‘अब तो इसको आगे बढ़ाना है…’, CM नीतीश कुमार ने तेजस्वी के लिए जानिए क्यों कहीं ये बातें…

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद उनके सामने पहली अग्निपरीक्षा मोकामा और गोपालगंज ​विधानसभा सीट पर उपचुनाव है। इन दोनों सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए महागठबंधन के साथ बीजेपी ने भी अपनी ताकत झोंक दी है। मोकाम क्षेत्र में उपचुनाव आरजेडी विधायक अनंत कुमार सिंह को अयोग्य ठहराए जाने के कारण कराया जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद उनके सामने पहली अग्निपरीक्षा मोकामा और गोपालगंज ​विधानसभा सीट पर उपचुनाव है। इन दोनों सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए महागठबंधन के साथ बीजेपी ने भी अपनी ताकत झोंक दी है। मोकाम क्षेत्र में उपचुनाव आरजेडी विधायक अनंत कुमार सिंह को अयोग्य ठहराए जाने के कारण कराया जा रहा है।

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव

सिंह की पत्नी नीलम देवी को आरजेडी ने उपचुनाव में मैदान में उतारा है, जबकि गोपालगंज सीट पर उपचुनाव चार बार के बीजेपी विधायक रहे सुभाष सिंह के निधन के कारण आवश्यक हो गया है, जिनकी पत्नी कुसुम देवी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। इन दोनों सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।

हालांकि, दोनों सीटों के लिए चल रहे चुनाव प्रचार से राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वास्थ्य कारणों से दूर हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, सारी बातों को छोड़ कर अब हम साथ आ गए हैं। वापस अपने जगह पर। अब तो इसको (तेजस्वी यादव) आगे बढ़ाना है। जनता मालिक है। जीत-हार का फैसला वो ही करती है। लेकिन वहां के लोगों से हमें जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार आरजेडी उम्मीदवार दोनों जहग जीतने की स्थिति में हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...