1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब विद्यार्थी और कामगार को Petrol Pump पर मिलेगा छोटा सिलेंडर, बस करना होगा ये काम

अब विद्यार्थी और कामगार को Petrol Pump पर मिलेगा छोटा सिलेंडर, बस करना होगा ये काम

आम तौर पर घरों में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर का वजन होता है 14.2 किलोग्राम (किग्रा) आपके घर आने वाला गैस सिलेंडर 14.2 किग्रा का होता है। मगर बहुत से लोगों के लिए ये सिलेंडर भी काफी बड़ा होता है और वे महीने में पूरी गैस खर्च नहीं कर पाते।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

लखनऊ: घरों में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर का वजन होता है 14.2 किलोग्राम (किग्रा) आपके घर आने वाला गैस सिलेंडर 14.2 किग्रा का होता है। मगर बहुत से लोगों के लिए ये सिलेंडर भी काफी बड़ा होता है और वे महीने में पूरी गैस खर्च नहीं कर पाते।

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कई ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

ऐसे लोगों के लिए जिनको बड़ा सिलेंडर नहीं, छोटा सिलेंडर चाहिए होता है। ऐसे लोगों की सहूलियत के लिए अब पेट्रोल पंप पर भी छोटा सिलेंडर मिलेगा।इंडियन ऑयल (आईओसी) ने लोगों को राहत देते हुए अपने पेट्रोल पंपों से पांच किलो वाले छोटे सिलेंडर की बिक्री शुरू कर दी है।

आपको अपने निकटतम आईओसी पेट्रोल पंपों से छोटा सिलेंडर मिल जाएगा। पेट्रोल पंप पर 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर मिलने से विद्यार्थी, युवा कामगार को राहत मिलेगी। कम्पनी हर पेट्रोल पंप पर सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है।

एक पहचान पत्र पर मिल जाएगा छोटू्

छोटे सिलेंडर के लिए न तो आपको गैस कनेक्शन की जरूरत होगी और न ही पते के प्रमाण की आवश्यकता है। आपको इसके लिए कोई भी पहचान पत्र दिखाना होगा। पहली बार सिलेंडर 1403 रुपए का मिलेगा। इसमें 5 किलो एलपीजी के दाम भी जुड़े हैं।

गैस खत्म होने पर खाली सिलेंडर देकर आप दूसरा सिलेंडर ले सकते हैं। इस समय छोटे सिलेंडर 437 रुपये का पड़ेगा। जब जरूरत नहीं है तो इसे लौटा सकते हैं. इसके एवज में 500 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। गैस खत्म होने पर 437 रुपये देकर भरवा सिलेंडर भरवा सकते हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: तेजस्वी यादव बोले, कहा-मोदी नौकरी और गरीबी पर क्यों नहीं बोल रहे हैं?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...