1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी से पुलिस करेगी ‘हिसाब-किताब’, मुश्किलें बढ़नी हुईं शुरू

अब मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी से पुलिस करेगी ‘हिसाब-किताब’, मुश्किलें बढ़नी हुईं शुरू

बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। चुनाव से ठीक पहले अब्बास के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। चुनाव से पहले एक जनसभा में अब्बास ने कहा था कि सपा की सरकार बनने पर अधिकारियों से हिसाब किताब होगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। चुनाव से ठीक पहले अब्बास के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। चुनाव से पहले एक जनसभा में अब्बास ने कहा था कि सपा की सरकार बनने पर अधिकारियों से हिसाब किताब होगा।

पढ़ें :- पहले चरण की वोटिंग आज: शाम 6 बजे तक होगा मतदान, 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीेएम में हो जायेगी कैद

वहीं, अब इस बयान पर अब्बास (Abbas Ansari) के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यही नहीं इस बयान के कारण बाहुबली के बेटे पर एफआईआर भी दर्ज हुई थी। साथ ही चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी गई थी। वहीं, अब अब्बास (Abbas Ansari)  के खिलाफ दर्ज मुकदमें में कई धाराएं बढ़ा दी गई हैं। बता दें कि, सपा गठबंधन सुभासपा के टिकट पर अब्बास अंसारी मऊ सदर से चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की है।

पहले इस सीट से मुख्तार अंसारी चुनाव लड़ते थे लेकिन अब उन्होंने अपनी राजनीतिक विरासत बेटे को सौंप दी है। गौरतलब है कि चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अब्बास (Abbas Ansari)  ने अखिलेश यादव का नाम लेकर कहा था कि भैया से बात हो गई है। सपा की सरकार बनने पर यहां के अधिकारियों का छह महीने तक ट्रांसफर नहीं होगा। पहले सभी का हिसाब-किताब होगा। वहीं, अब इसी बयान के कारण अब्बास की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गईं हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...