1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अब इस देश को मिली कोरोना से राहत, कड़े नियमों के साथ मास्क फ्री हुआ

अब इस देश को मिली कोरोना से राहत, कड़े नियमों के साथ मास्क फ्री हुआ

फरवरी 2020 में वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में आने के बाद से ही पूरे विश्व में लोगों ने मास्क पहनना शुरु कर दिया था। वहीं अब 2021 के मध्म आते-आते यूरोपीय देश इटली के लोगों को मास्क से राहत मिली है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

रोम। फरवरी 2020 में वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में आने के बाद से ही पूरे विश्व में लोगों ने मास्क पहनना शुरु कर दिया था। वहीं अब 2021 के मध्म आते-आते यूरोपीय देश इटली के लोगों को मास्क से राहत मिली है।

पढ़ें :- आयरलैंड में भारत के राजदूत ने पीएम मोदी पर ऐसा क्या कहा? कांग्रेस तुरंत बर्खास्तगी की मांग पर अड़ी

इसका मतलब है कि मास्क पहनना अब अनिवार्य नहीं होगा। अब इटली कोरोना के प्रकोप से मुक्त होता दिख रहा है। सरकार के अनुसार, रविवार तक इटली की 12 वर्ष से अधिक आयु की एक तिहाई आबादी या 17,572,505 लोगों को टीका लगाया गया है। इटली ने लंबे समय से देश में प्रवेश करने के प्रतिबंध को भी हटा दिया है।

इटली में विदेशियों को ग्रीन पास दिखाना होगा या फिर कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। प्रतीबंध अमेरिका, कनाडा, जापान और यूरोप से आने वाले यात्री के लिए लटाए गए है। कोरोना की खुराक लेने के बाद ग्रीन पास वैक्सीन दी जाती है। वहीं भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

 

 

पढ़ें :- Georgian Parliament : जॉर्जियाई संसद में सांसदों के बीच मारपीट,विवादास्पद विधेयक को लेकर जमकर चले लात-घूंसे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...