1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Odisha Train Accident: पीएम मोदी पहुंचे घटनास्थल, लोगों से कर रहे हैं बातचीत, घायलों से भी करेंगे मुलाकात

Odisha Train Accident: पीएम मोदी पहुंचे घटनास्थल, लोगों से कर रहे हैं बातचीत, घायलों से भी करेंगे मुलाकात

ओडिशा में हुए ट्रेन दुर्घटना में अब तक 261 लोगों की जान चली गयी है, जबकि 900 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटनास्थल पर पहुंचे हैं, जहां वो घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं और घटना के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Odisha Train Accident: ओडिशा में हुए ट्रेन दुर्घटना में अब तक 261 लोगों की जान चली गयी है, जबकि 900 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) घटनास्थल पर पहुंचे हैं, जहां वो घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं और घटना के बारे में जानकारी ले रहे हैं। बता दें कि, ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 261 हो गई है।

पढ़ें :- कांग्रेस नेता के विवादित बोल, कहा-'मोदी-मोदी करने वाले छात्रों को मारो थप्पड़ ', BJP ने किया पलटवार

घायलों को कटक, भुवनेश्वर और बालासोर के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। इस हादसे में कोरोमंडल एक्सप्रेस के यात्रियों के हताहत होने की सूचना मिली है। वहीं यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (दुरंतो) के आरक्षित डिब्बों का कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है। वहीं पैसेंजर डिब्बों में कुछ यात्रियों को सामान्य चोटें आईं है। इस हादसे में कोरोमंडल एक्सप्रेस की 13 बोगियों तबाह हो गई है।

सीएम ममता बनर्जी ने भी किया घटनास्थल का जायजा
बता दें कि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamta Banerjee) भी घटनास्थल पर पहुंची थी और जायजा लिया था। रेल मंत्री के सामने ममता बनर्जी ने कहा कि इस हादसे की गहनता से जांच हो। बंगाल सीएम ने राज्य के प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹ 5 लाख की वित्तीय सहायता की घोषणा की। पश्चिम बंगाल सरकार ने ओडिशा में 110 एम्बुलेंस और 40 डॉक्टर भेजे हैं और संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग करना जारी रखेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...