1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Odisha Train Accident : ओडिशा में हुए रेल हादसे पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने जताया दुख

Odisha Train Accident : ओडिशा में हुए रेल हादसे पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने जताया दुख

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अध्यक्ष चाबा कोरोशी ने ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे को लेकर पीड़ित परिवारों के प्रति दुख जताया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Odisha train accident : संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अध्यक्ष चाबा कोरोशी ने ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे को लेकर पीड़ित परिवारों के प्रति दुख जताया है। उन्होंने कहा, “ओडिशा (भारत) में हुई ट्रेन दुर्घटना की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है।” नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने ट्वीट किया, “ट्रेन दुर्घटना में दर्जनों लोगों की मौत से दुखी हूं।” इस हादसे में कम से कम 233 यात्रियों के मारे जाने और 900 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है। शुक्रवार का हादसा भारत में हुई अब तक की सबसे भीषण रेल दुर्घटनाओं में से एक है, जिसमें ओडिशा के बालासोर जिले में तीन ट्रेन एक के बाद एक भयावह तरीके से एक-दूसरे से टकरा गईं।

पढ़ें :- Odisha Train Accident : राहुल का मोदी पर तंज, बोले-ट्रेन हादसा कैसे हुआ पूछोगे? वो कहेंगे कांग्रेस ने 50 साल पहले ये किया

यह रेल दुर्घटना कोलकाता से 250 किलोमीटर दक्षिण और भुवनेश्वर से 170 किलोमीटर उत्तर में बालासोर जिले के बहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार शाम लगभग सात बजे हुई। रेल मंत्रालय ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...