नई दिल्ली। दुनिया के सबसे वृद्ध 113 साल के मसाजो नोनाका की मौत उत्तरी जापान स्थित उनके घर में हो गई। नोनाका का जन्म 1905 में हुआ था। नोनाका का परिवार पिछले चार पीढ़ियों से हॉट स्प्रींग्स इन चलाता आ रहा है। पिछले साल उनकी उम्र 112 साल और 259 दिन हुई जिस पर उन्हें दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र के जीवित व्यक्ति का प्रमाण पत्र दिया गया था। उनका जन्म 25 जुलाई, 1905 को हुआ था।
पोती ने कहा कि हमेशा की तरह उसके दादा स्वस्थ्य दिखाई दे रहे थे। हालांकि जब उसकी बड़ी बहन ने देखा तो वह सांस नहीं ले रहे थे। इसके बाद उनके पारिवारिक डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नोनाका की पत्नी और उनके पांच में से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय के अनुसार दुनिया में सबसे तेजी से उम्र बढ़ने वाले देश जापान में सितंबर 2018 तक 100 साल से अधिक लोगों की संख्या 69,785 थी। इसमें से लगभग 90 प्रतिशत महिलाएं थीं। दुनिया के सबसे जीवित व्यक्ति की बात करें तो यह रिकॉर्ड जापान की महिला केन तनाका के नाम दर्ज है। वह 116 साल की हैं।