1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बेकाबू होता जा रहा ओमिक्रोन, जानें भारत के कौन से राज्य में कितने हैं इससे प्रभावित मरीज

बेकाबू होता जा रहा ओमिक्रोन, जानें भारत के कौन से राज्य में कितने हैं इससे प्रभावित मरीज

देश में धीरे-धीरे ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे प्रभावित राज्यों में दिल्ली महाराष्ट्र को पछाड़कर एक नंबर पर पहुंच गया है। 

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में धीरे-धीरे ओमिक्रोन(Omicron) के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे प्रभावित राज्यों में दिल्ली महाराष्ट्र को पछाड़कर एक नंबर पर पहुंच गया है। भारत में सोमवार सुबह तक ओमिक्रॉन के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 578 पर पहुंच गई है।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, टॉप 5 राज्यों पर नजर डालें तो दिल्ली (Delhi) अब ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या बढ़कर 142 पहुंच गई है, जबकि 141 मरीजों के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर आ गया है। वहीं केरल में 57, गुजरात में 49 और राजस्थान में 43 मरीज हैं।

हालांकि कई राज्यों में इसके रफ्तार पर काबू पाने के लिए रात्रि कर्फ्यू की घोषणा कर दी गयी है। इसमें मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्य प्रमुख हैं। उत्तर प्रदेश में 25 दिसम्बर की रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू(Night Carfew) की घोषणा हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...