उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के बीच गठबंधन हुआ था। हालांकि, चुनाव बाद ही इस गठबंधन में दरार पड़ गई और दोनो दल एक अलग हो गए। इसके बाद एक दूसरे पर हमले का दौर शुरू हुआ। कई मौकों पर सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते रहते हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के बीच गठबंधन हुआ था। हालांकि, चुनाव बाद ही इस गठबंधन में दरार पड़ गई और दोनो दल एक अलग हो गए। इसके बाद एक दूसरे पर हमले का दौर शुरू हुआ। कई मौकों पर सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते रहते हैं।
इन सबके बीच समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर एक ऐसी होर्डिंग लगी है, जिसकी चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। ये होर्डिंग समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के पूर्व सचिव की तरफ से लगाया गया है। इस पोस्टर में लिखा है कि, ओमप्रकाश राजभर जी का समाजवादी पार्टी कार्यालय में आना प्रतिबंधित है।
इस पोस्टर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। कहा जा रहा है कि पोस्टर को अब हटा दिया गया है। बता दें कि, इन दिनों समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच रार बढ़ती जा रही है।