1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ओमप्रकाश राजभर ने की अखिलेश की तारीफ, कहा-सपा क्षेत्रीय दलों के साथ चुनाव लड़े तो नहीं खुलेगा भाजपा का खाता

ओमप्रकाश राजभर ने की अखिलेश की तारीफ, कहा-सपा क्षेत्रीय दलों के साथ चुनाव लड़े तो नहीं खुलेगा भाजपा का खाता

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने सपा  (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इस तरीफों के जरिए गठबंधन का भी संकेत भी दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने सपा  (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इस तरीफों के जरिए गठबंधन का भी संकेत भी दिया है। वाराणसी सर्किट हाउस (Varanasi Circuit House) में सोमवार को उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सबसे अच्छे हैं। उनके कार्यकाल में प्रदेश के अंदर विकास हुआ है।

पढ़ें :- मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत मामले की हो उच्चस्तरीय जांच, ताकि सही तथ्य सामने आ सकें: मायावती

प्रदेश की जनता भाजपा (BJP) को हराने के लिए विकल्प के रूप में सपा की ओर आस लगाए बैठी है। सपा (SP) ही एक ऐसी पार्टी है जो भाजपा (BJP) का मुकाबला कर चुनाव में हरा सकती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों को सपा अपने साथ मिला ले तो भाजपा (BJP) का खाता तक नहीं खुलेगा।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के काम गिनाते हुए उन्होंने कहा कि डायल 100 उनके सरकार की ही देन है हर चौराहे पर पुलिस की डायल 100 नंबर गाड़ियां दिख रही हैं। उसी नंबर को प्रदेश की भाजपा सरकार (BJP government) ने डायल 112 नंबर कर दिया है। नंबर बदलने से गाड़ियां नहीं बदलती हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा (BJP) को हराने के लिए सभी दल एकजुट हो रहे हैं। सुभासपा अध्यक्ष ने भाजपा (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपना फोटो लगाकर गरीबों को अनाज बंटवाया रहे हैं। भाजपा को गरीबों के पेट की चिंता नहीं बल्कि अपने वोट और प्रचार-प्रसार की चिंता है।

पढ़ें :- Mukhtar Ansari Death : मुख्तार की मौत पर भड़के अखिलेश, बोले-जो हुकूमत जिंदगी की न कर पाये हिफ़ाज़त उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...