लखनऊ: हाथरस मामले पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बिना नाम लिए एक्ट्रेस कंगना रनौत को खरी खोटी सुनाई है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जो कंगना कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस को कोस रही थीं।
आपको बता दें, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया था, क्या हाथरस मुद्दे पर उनकी मुंह में दही जम गई है, उनका कोई ट्वीट भी नहीं दिख रहा हाथरस के मुद्दे पर।
बता दें इन दिनों हाथरस कांड को लेकर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार और यूपी पुलिस घेरे में हैं। परिवार का आरोप है कि 19 साल की दलित पीड़िता की मौत के बाद यूपी पुलिस ने जबरन अंतिम संस्कार किया और परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता के साथ गैंगरेप 14 सितंबर 2020 को हुआ था।
कंहा गई बुलंद आवाज प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को ट्वीट किया। इस ट्वीट में बिना किसी का नाम लिए वह लिखती हैं- दिन रात मुंबई पुलिस को कोसने के लिए जिन्हें Y+ सिक्योरिटी मिल गई। जो महिलाओं की बुलंद आवाज बनकर मुख्यमंत्री और राज्य के बारे में आपत्तिजनक बयानबाजी कर रही थी। अब उनके में मुंह में दही जम गई है क्या, उनका कोई ट्वीट भी नहीं दिख रहा हाथरस के मुद्दे पर।
दिन रात मुंबई पुलिस को कोसने के लिए जिनको Y+ security से नवाज़ा गया, जो ‘महिलाओं’ की ‘बुलंद आवाज़’ बनकर, मुख्यमंत्री और राज्य के बारे में आपत्तिजनक बयानबाज़ी कर रहीं थी, मीडिया की चहिति थी, उनके मुँह में दही जम गया है क्या? उनका कोई ट्वीट भी नहीं दिख रहा हाथरस के मुद्दे पर।
पढ़ें :- Kangana Ranaut का Twitter के सीईओ पर फूटा गुस्सा, कहा- चाचा जैक और उनकी टीम मुझसे डर गई
— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19) October 3, 2020
प्रियंका चतुर्वेदी के अगले ट्वीट में कंगना का नाम लिए बिना उनकी फिल्म मणिकर्णिकां द क्वीन ऑफ झांसी को लेकर तंज कसा है। प्रियंका ने ट्वीट में लिखा, झांसी की वीर रानी और झांसों की इकलौती रानी में जो जमीन आसमान का अंतर है अब समझ आ गया होगा।