लखनऊ: हर लड़की की जिंदगी में शादी एक बहुत बड़ा दिन होता है। अपनी शादी को खास बनाने के लिए वो तरह तरह की प्लानिंग करती है। इस दिन सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखने के लिए वो कई दिन पहले से ही तैयारियों में लग जाती हैं।
मगर शादी के बाद जब लड़की ससुराल पहुंच जाती है तब उसका नया सफर शुरू होता है। लड़कियों के मन की बात पता करना आसान नहीं है, मगर जानने की कोशिश करते हैं कि ससुराल में पहली सुबह नई दुल्हन के मन में किस तरह के सवाल उठते हैं।
शादी के दिन दुल्हन सभी के फोकस में रहती है। कैमरामैन भी हर एंगल से तस्वीर खींचता है। ऐसे में ये लड़की के लिए जरुरी हो जाता है कि वो सबके साथ मुस्कुराते हुए फोटो क्लिक करवाए। मगर शादी निपट जाने के बाद वो कैमरे की क्लिक क्लिक से बच जाती हैं।
लड़कियां अपनी शादी के लिए भारी-भरकम लहंगा तो सिलेक्ट कर लेती हैं मगर उसके वजन के कारण पूरा समय परेशान रहती हैं। मगर जब शादी का फंक्शन खत्म हो जाता है तब हो इस लहंगे से भी मुक्ति पा लेती हैं। साथ ही वो इस बात से खुश रहती हैं कि अब उन्हें कई किलो का मेकअप भी लगाना नहीं पड़ेगा।
शादी वाले दिन बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के लिए झुकते झुकते कमर की बैंड बज जाती है। ऐसे में हर लड़की बैक मसाज के बारे में सोचती है ताकि वो थोड़ा फ्रेश फील कर सके।
शादी वाले दिन कपल्स को ढेरों तोहफे मिलते हैं। लड़की बस उन गिफ्ट्स को देखने के लिए उत्सुक रहती है। वो अपने दोस्तों द्वारा दिए तोहफों को सबसे पहले ढूंढती है।