1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. ओप्पो कंपनी जल्द ही लान्च करेगी अपनी Oppo Reno8 फोन

ओप्पो कंपनी जल्द ही लान्च करेगी अपनी Oppo Reno8 फोन

ओप्पो कंपनी भारत में जल्द ही अपनी नई Oppo Reno8 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसको लॉन्च को लेकर एक खबर सामने आई है। जिसमें इसके कलर, रैम और स्टोरेज के बारे में बताया गया है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। ओप्पो कंपनी भारत में जल्द ही अपना नया फोन Oppo Reno8 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसको लॉन्च को लेकर एक खबर सामने आई है। जिसमें इसके कलर, रैम और स्टोरेज के बारे में बताया गया है। ओप्पो रेनो8 के बारे में ये जानकारी टिपस्टर मुकुल शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल से दी।

पढ़ें :- 'AI का मैजिक टूल के रूप में प्रयोग बहुत बड़ा अन्याय,' Bill Gates से बोले PM Modi

शर्मा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके बताया कि फोन दो कलर ऑप्शन में आएंगे। कंपनी इसे 8जीबी+128जीबी, 8जीबी+256जीबी के साथ 12जीबी रैम ऑप्शन में भी लॉन्च कर सकती है।

बताया जा रहा है कि फोन के बाकी फीचर्स के बारे में आने वाले दिनों में और लीक्स आ सकती हैं। साथ ही कंपनी भी कुछ टीजर रिलीज करके फोन के फीचर्स के बारे में बता सकती है। अभी की बात करें तो ओप्पो रेनो8 सीरीज के बारे में बीते दिनों आई लीक में काफी कुछ जानकारी दी गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...