नई दिल्ली। Oppo F15 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। Oppo ब्रांड का यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 8 जीबी रैम, 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे और फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। मार्केट में ओप्पो एफ15 हैंडसेट लोकप्रिय Redmi Note 8 Pro और Realme 5 Pro जैसे हैंडसेट को चुनौती देगा। आइए आपको ओप्पो एफ15 के लॉन्च, अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Oppo F15 specifications
Oppo F15 के बारे में कंपनी ने ये भी कहा है कि इसे महज 5 मिनट की चार्जिंग के बाद 2 घंटों तक कॉलिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि इसमें VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही ये स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 सेंसर के साथ आएगा। इससे स्क्रीन को महज 0.32 सेकेंड्स में ही अनलॉक किया जा सकेगा। साथ ही आपको बता दें ओप्पो द्वारा शेयर किए गए इमेज से ये भी साफ है कि इसमें 8GB तक रैम मिलेगा।
Oppo ने ओप्पो एफ15 में बेहद ही स्लीक डिज़ाइन होने की जानकारी दी है। इसकी मोटाई 7.9 मिलीमीटर होगी और वज़न 172 ग्राम। Oppo के शेयर किए गए पोस्ट से पता चला है कि इस फोन को 8 जीबी रैम के साथ उतारा जाएगा।बता दें कि पिछले हफ्ते Oppo ने ओप्पो एफ15 को भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी थी। कंपनी ने इशारा दिया था कि ये फोन मेटल बिल्ड के साथ पेश किया जाएगा।