1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी की सजा पर विपक्ष हैरान : केजरीवाल बोले- विपक्षी नेताओं को खत्म करने की साजिश, तो किरेन रिजिजू कहा कि ऑर्डर की कॉपी देखूंगा तब बोलूंगा

राहुल गांधी की सजा पर विपक्ष हैरान : केजरीवाल बोले- विपक्षी नेताओं को खत्म करने की साजिश, तो किरेन रिजिजू कहा कि ऑर्डर की कॉपी देखूंगा तब बोलूंगा

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  को सूरत कोर्ट ने गुरुवार को दोषी करार दिया। इस फैसले के 27 मिनट बाद कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा और 15 हजार का जुर्माना भी लगाया। इसके कुछ देर बाद उसी कोर्ट ने उन्हें 30 दिन के लिए जमानत भी दे दी गई है। इसके फैसले तुरंत बाद  राहुल की सजा पर किसने क्या कहा?

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  को सूरत कोर्ट ने गुरुवार को दोषी करार दिया। इस फैसले के 27 मिनट बाद कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा और 15 हजार का जुर्माना भी लगाया। इसके कुछ देर बाद उसी कोर्ट ने उन्हें 30 दिन के लिए जमानत भी दे दी गई है। इसके फैसले तुरंत बाद  राहुल की सजा पर किसने क्या कहा?

पढ़ें :- मथुरा में गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षा कर्मियों में मची अफरा-तफरी

मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे: प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।

कानून और न्याय पर भरोसा, उसके अनुसार लड़ेंगे: मल्लिकार्जुन खरगे
वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खरगे ने अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें जमानत मिल गई है। हम शुरू से जानते हैं कि वे जज बदलते रहे। हम कानून और न्यायपालिका में भरोसा रखते हैं और हम कानून के मुताबिक इसके खिलाफ लड़ेंगे।

दबाव में न्यायपालिका, राहुल साहसी व्यक्ति: अशोक गहलोत
वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, हम कहते रहे हैं कि हमारा लोकतंत्र खतरे में है, क्योंकि न्यायपालिका, चुनाव आयोग, ईडी पर दबाव है और उन सभी का दुरुपयोग किया जा रहा है। सभी फैसले प्रभाव में लिए जाते हैं। इस तरह की टिप्पणियां आम हैं..राहुल गांधी एक साहसी व्यक्ति हैं और केवल वही एनडीए सरकार के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी,बोले-'भ्रष्टाचार का स्कूल चला रहे हैं पीएम मोदी, देश चुका रहा है कीमत'

राहुल ने अपना फर्ज निभाया, सजा को हंसते-हंसते गले लगाया: श्रीनिवास बीवी
भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास बीवी ने अपने ट्वीट में कहा कि अदालत से माफी की जगह, सजा को हंसते हंसते गले लगाया, राहुल गांधी ने अपना फर्ज निभाया..तानाशाह के खिलाफ जंग जारी है…इंकलाब जिंदाबाद।

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी मानहानि केस पर कहा कि मैं कुछ भी कहने से पहले ऑर्डर की कॉपी देखूंगा। राहुल गांधी जो कुछ भी बोलते हैं वह हमेशा कांग्रेस पार्टी और पूरे देश पर गलत असर डालता है। कांग्रेस के कुछ सांसदों ने मुझसे कहा है कि राहुल के रवैए से कांग्रेस को ही नुकसान हो रहा है।

गुजरात BJP अध्यक्ष, सीआर पाटिल ने कहा कि ‘राहुल कहीं भी कुछ भी बोल देते हैं। उन्होंने पूरे समाज को बदनाम किया। इससे मोदी समाज में गुस्सा था। इसलिए आज कोर्ट ने भी उन्हें सजा दोषी करार दिया है। राहुल गांधी जो बकवास करते हैं। वो बंद करें।’

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गैर बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुकदमे करके उन्हें खत्म करने की साजिश हो रही है। हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं मगर राहुल गांधी जी को इस तरह मानहानि केस में फसाना ठीक नहीं। जनता और विपक्ष का काम है सवाल पूछना। हम अदालत का सम्मान करते हैं पर इस निर्णय से असहमत हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में कहा कि मीडिया को भी दबाने की कोशिश की जा रही है। न्यायपालिका को प्रभावित कर रहे हैं और राजनीतिक दल के लोगों पर इस स्तर पर जाकर वे कार्रवाई कर रहे हैं।

अदाणी मामले से ध्यान हटाना चाहते हैं: जयराम रमेश
वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि डिस्टोर्ट, डिफेम, डाइवर्ट- थ्रीडी। ये मैं प्रधानमंत्री की भाषा इस्तेमाल कर रहा हूं। उन्होंने राहुल गांधी के बयानों को डिस्टोर्ट (तोड़-मरोड़कर पेश करना) किया। उन्हें डिफेम (बदनाम करना) करने की कोशिश की और अब अडानी के मामले से डायवर्ट (ध्यान भटकाना) करना चाहते हैं।

देश को बर्बाद होने से रोकने की लड़ाई आसान नहीं: पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि इस खूबसूरत देश को बर्बाद होने से रोकने की लड़ाई आसान नहीं है। यह ना कल शुरू हुई है और ना ही कल खत्म हो जाएगी। जॉन एलिया कहते हैं :‘ये तो बस सर ही मांगता है मियां, इश्क पर कर्बला का साया है…’ राहुल गांधी को हिंदुस्तान से इश्क है। वो सवाल उठाता रहेगा।

तानाशाही के खिलाफ आवाज उठा रहे राहुल गांधी: कांग्रेस सांसद रेवंत रेड्डी
कांग्रेस सांसद रेवंत रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी तानाशाही के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उनके पास यह कहने का साहस है कि जो गलत है वह गलत है। अत्याचारी इस साहस से घबराया हुआ है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में पहले चरण की 102 सीटों पर थमा प्रचार, मतदान 19 अप्रैल को
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...