1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र में होने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम का शुरू हुआ विरोध, कांग्रेस नेता ने सीएम शिंदे को लिखा पत्र

महाराष्ट्र में होने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम का शुरू हुआ विरोध, कांग्रेस नेता ने सीएम शिंदे को लिखा पत्र

बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) का महाराष्ट्र में होने वाले कार्यक्रम से पहले विरोध शुरू हो गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इसको लेकर पत्र लिखा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) का महाराष्ट्र (Maharashtra) में होने वाले कार्यक्रम से पहले विरोध शुरू हो गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस (Maharashtra Congress) के अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) को इसको लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि, 18-19 मार्च को मुंबई में बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाए।

पढ़ें :- Corona virus की ताजा रिपोर्ट से मचा हड़कंप, पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक, पांच राज्यों ने बढ़ाई सरकर की चिंता

पत्र में लिखा है कि महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य है और यहां पर अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं है। अगर मुंबई में बागेश्वर महाराज के कार्यक्रम होते हैं तो हम उनका विरोध करेंगे। वहीं, पटोले ने पत्र में संत तुकाराम के अपमान की बात भी लिखी है।

गौरतलब है कि, इससे पहले महाराष्ट्र के नागपुर में बागेश्वर धाम के कथावाचक ने दरबार लगाया था। उस दौरान भी अंधविश्वास उन्मूलन समिति की ओर से बाबा को चुनौती दी गई थी।

 

पढ़ें :- Breaking- महाराष्ट्र के पुणे में गूगल ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...