नई दिल्ली। दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाये जाने से आजकल दिल्ली में चारो तरफ खतरनाख प्रदूषण फैला है। इसी के चलते दिल्ली सरकार ने गाड़ियों से होने वाले वायु प्रदूषण को फैलने से रोकने के लिए ऑर्ड-ईवन {सम-विषम} अभियान शुरू किया है। आज इस अभियान का पहला दिन था तो आज जिन लोगो के पास Odd नम्बर वाली कार हैं वो आज कार सड़को पर नही चला सकते। दिल्ली के डिप्टी सीएम की कार भी Odd नम्बर की थी जिसके चलते वो आज साइकिल से अपने दफ्तर पंहुचे।
साइकल से दिल्ली सचिवालय की ओर निकले डिप्टी सीएम @msisodia #LetsUniteAgainstPollution #OddEven pic.twitter.com/7fjBdQeznX
— AAP (@AamAadmiParty) November 4, 2019
सोमवार सुबह आठ बजे से ये नियम दिल्ली की सड़कों पर लागू हुआ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे अपने परिवार और बच्चों के लिये इस अभियान का पालन करें। हालांकि कुछ श्रेणियों के वाहनों को छूट दी गयी है लेकिन उन्हें छोड़कर आज सिर्फ वही चार पहिया गाड़ियां सड़कों पर चलेंगी जिनकी आरटीओ पंजीकरण संख्या का आखिरी अंक सम है। आज विषम संख्या की गाड़ियों पर 4000 हजार का चालान काटने का आदेश जारी किया गया है।
It’s Nov 4th
It’s time to get EVEN with Pollution!
Cars ending with 0,2,4,6,8 can ply on the roads today.
Don’t forget to carpool, take a DTC, metro, or cab #LetsUniteAgainstPollution pic.twitter.com/SKzrtqv4Fp
— AAP (@AamAadmiParty) November 4, 2019
पढ़ें :- पाना चाहते हैं शनिदेव के प्रकोपों से मुक्ति, शनिवार को जरूर खाएं ये चीजें
दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस दौरान कहा कि ऑर्ड-ईवन इसलिए ना मानें कि सरकार ने लागू किया है बल्कि इसलिए इसलिए मानें क्योंकि हमारे बच्चों की सेहत के लिए ये जरूरी है। डिप्टी सीएम का दावा है कि इस अभियान में दिल्ली में 99 फीसदी लोग Odd-Even का पालन कर रही है। इसके साथ साथ उन्होने केन्द्र सरकार के पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर पर भी बैठक न करने और प्रदूषण को प्राथमिकता ने देने का आरोप लगाया है।