बेंगलुरु की एक अदालत ने कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल को अस्थाई रुप से ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश एमआरटी म्यूजिक द्वारा दायर की गई याचिका पर दिया है। दरअसल कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित एक वीडियो तैयार किया था।
नई दिल्ली। बेंगलुरु की एक अदालत ने कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल को अस्थाई रुप से ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश एमआरटी म्यूजिक द्वारा दायर की गई याचिका पर दिया है। दरअसल कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित एक वीडियो तैयार किया था।
म्यूजिक लेबल का दावा है कि उनकी फिल्म के गानों का इस वीडियो के लिए इस्तेमाल किया गया है जबकि राइट्स उनके पास हैं। अदालत की तरफ से कहा गया है कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और उसके आंदोलन भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल को अस्थाई रूप से ब्लॉक किया जाए।
कोर्ट ने फैसला सुनाया कि अगर साउंड रिकॉर्ड्स के अवैध इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया गया तो इससे म्यूजिक लेबल को नुकसान होगा और बड़े पैमाने पर पाइरेसी को बढ़ावा मिलेगा।