Pakistan Releases 220 Indian Fisherman
कराची| पाकिस्तान ने क्रिसमस के मौके पर सद्भावना दिखाते हुए 220 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है| ये मछुआरे जल सीमा का उल्लंघन करके पाकिस्तानी क्षेत्र में पहुंच गए थे जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था, तब से ये पाकिस्तानी जेल में बंद थे|
मालिर जेल के अधीक्षक हसन सेहतो के मुताबिक गृह मंत्रालय के आदेश पर यह रिहाई की जा रही है| उन्होंने कहा कि मछुआरों को लाहौर जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया गया है, जहां से उन्हें वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया जाएगा|
पाकिस्तान सरकार के इस सद्भावना वाले कदम को जनवरी में हुए पठानकोट एयरबेस और सितंबर में हुए उड़ी सैन्य ठिकाने पर आतंकी हमले से पैदा तनाव को कम करने का प्रयास माना जा रहा है|