1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan : तालिबान आतंकवादियों ने Pakistan में थाने पर  किया आतंकी हमला, चार पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी

Pakistan : तालिबान आतंकवादियों ने Pakistan में थाने पर  किया आतंकी हमला, चार पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी

अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक कस्बे लक्की मरवत में  तालिबान आतंकवादियों ने सड़क किनारे बम से पुलिस वाहन को निशाना बनाकर चार पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan :अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक कस्बे लक्की मरवत में  तालिबान आतंकवादियों ने सड़क किनारे बम से पुलिस वाहन को निशाना बनाकर चार पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी।  गुरुवार तड़के उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में एक पुलिस थाने पर हमला कर छह को घायल कर दिया।  थाने पर हुए हमले में छह अधिकारी घायल हो गए।आतंकवादियों और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें :- Boeing 737-800 lost a wheel : टेक-ऑफ के दौरान विमान का लैंडिंग व्हील टूट कर हुआ अलग हो गया, कोई घायल नहीं

खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी तालिबान ने दोनों हमलों की जिम्मेदारी ली है।  बता दें कि तहरीक.ए.तालिबान पाकिस्तान या टीटीपी के रूप में जाना जाने वाला समूह अलग है। लेकिन अफगानिस्तान के तालिबान के साथ इसका संबंध है। पाकिस्तानी तालिबान द्वारा सरकार के साथ संघर्ष विराम समाप्त करने के बाद पाकिस्तान में हमले बढ़ गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...