पलवल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
Palwal News: पलवल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि, पलवल में शुक्रवार सुबह स्कूल बस और ऑटो की टक्कर के बाद ये दर्दनाक घटना हुई है। ये हादसा रसुलपुर रोड स्थित गांव होशंगाबाद के पास हुआ है। परिवार गांव असावटा में आयोजित शादी समारोह से लौट रहा था। मृतक गांव सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो को तेज झटका लगा और उसमें सवार 10 लोग इधर-उधर गिर गए।
इनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में प्रमोद(25), मोहरपाल(30) ऑटो चालक, अंजलि(17), चारुल(14), यशिका(7) शामिल हैं। इसके साथ ही इस घटना में राजकुमारी, सुमन, दीपिका, महक और मोनिका गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह 7.30 से 8.00 बजे के बीच हुई। हादसे के वक्त बस काफी तेजी से आ रही थी और उसने सामने से ऑटो को जोरदार टक्कर मारी जिसमें ऑटो पलट गया।