12 March 2023 Ka Panchang : पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है।हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।
12 March 2023 Ka Panchang : पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है।हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।
आज चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 10 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजे तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जाएगा। साथ ही आज रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा है। वहीं आज सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर शुक्राचार्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। 6 अप्रैल को दोपहर पहले 11 बजे तक मेष राशि में ही गोचर करते रहेंगे। इसके बाद वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र, वृष और तुला राशि का स्वामी है, जबकि मीन राशि में यह उच्च का और कन्या राशि में नीच का होता है। शुक्र विवाह, प्रेम, विलासिता, सुख-समृद्धि, वाहनों, कला, नृत्य, संगीत, अभिनय, जुनूनृ और काम का प्रतीक है। शुक्र के संयोग से ही लोगों को नाम व ख्याति पाने के योग्य बनते हैं। जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।