1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Panchayat Election: भाजपा ने कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को दिया जिला पंचायत का टिकट

Panchayat Election: भाजपा ने कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को दिया जिला पंचायत का टिकट

उन्नाव कांड के सजायाफ्ता पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को पार्टी ने जिला पंचायत का टिक​ट दिया है। यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इसको लेकर सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष को भी सिंकदरपुर सरोसी तृतीस से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उन्नाव कांड के सजायाफ्ता पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को पार्टी ने जिला पंचायत का टिक​ट दिया है। यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इसको लेकर सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष को भी सिंकदरपुर सरोसी तृतीस से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।

पढ़ें :- Viral Video: लखनऊ के लूलू मॉल के फालूदा नेशन की आईसक्रीम में कीड़ा, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वीडियो

निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्षों का भी नाम समर्थित उम्मीदवारों की सूची में शामिल है। भाजपा द्वारा जारी सूची के मुताबिक, सिकंदरपुर सरोसी तृतीय से जिला उपाध्यक्ष सोनी अशोक शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है।

वहीं, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर फतेहपुर चौरासी तृतीय, पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश चंद्र उर्फ आनंद अवस्थी सिकंदरपुर सरोसी प्रथम और नवाबगंज के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह औरास द्वितीय से भाजपा समर्थन से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने बताया कि यह सभी पार्टी अधिकृत उम्मीदवार हैं। पार्टी का बैनर लगा सकेंगे। बता दें कि, इसमें सबसे ज्यादा चर्चा कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर के चुनावी मैदान में पार्टी के उतराने को लेकर है।

गौरतलब है कि कुलदीप सिंह सेंगर को साल 2018 में उन्नाव रेप केस में गिरफ्तार किया गया था, इसके बाद बीजेपी ने कुलदीप सिंह सेंगर को अगस्त 2019 में पार्टी से निष्काषित कर दिया था। कुलदीप सिंह सेंगर को कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

पढ़ें :- विपक्ष आपसी लड़ाई में उलझा, यूपी की अस्सी सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा : स्वाती सिंह

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...