1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पप्पू यादव बोले- केंद्रीय मंत्री गिरिराज बिहार को बदनाम कर नफरत फैला रहे हैं, नीतीश जी इनको जेल में डालिए…

पप्पू यादव बोले- केंद्रीय मंत्री गिरिराज बिहार को बदनाम कर नफरत फैला रहे हैं, नीतीश जी इनको जेल में डालिए…

जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने सोमवार को ट्वीट कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जेल में डालने की मांग की है। बता दें कि बिहार सरकार की ओर से रमजान महीने में मुस्लिम कर्मचारियों को तय समय से एक घंटे पहले दफ्तर आने और एक घंटे पहले चले जाने की छूट दी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव (Jan Adhikar Party leader Pappu Yadav) ने सोमवार को ट्वीट कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh)  को जेल में डालने की मांग की है। बता दें कि बिहार सरकार की ओर से रमजान महीने में मुस्लिम कर्मचारियों को तय समय से एक घंटे पहले दफ्तर आने और एक घंटे पहले चले जाने की छूट दी है। भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने इस फैसले पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा था कि क्या बिहार वोट के लिए इस्लामिक स्टेट की ओर बढ़ गया है?

पढ़ें :- Lok Sabha Election: UP में 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी

बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने 19 मार्च को ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने पूछा कि क्या वोट की खातिर नीतीश सरकार के नेतृत्व में बिहार इस्लामिक स्टेट (Bihar Islamic State) की ओर बढ़ गया है, जहां सीमांचल के स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी, रमजान पर विशेष सुविधा दी जाती है और रामनवमी की छुट्टी रद्द कर दी जाती है?

पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के इस ट्वीट को रीट्वीट किया। साथ ही कैप्शन में लिखा- ‘इस व्यक्ति पर कब FIR करेगी बिहार सरकार? क्या यह यूं बिहार को बदनाम करता रहेगा?’ ट्वीट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar)  को टैग करते हुए लिखा कि सीएम नीतीश कुमार ( Chief Minister Nitish Kumar) तत्काल मामला दर्ज करवा कर गिरफ्तारी करवाएं। केंद्रीय मंत्री हैं तो कुछ भी बकेंगे, ऐसे ही जहर फैलाएंगे? सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

क्या है बिहार सरकार का फैसला?

बता दें कि बिहार सरकार (Government of Bihar) ने रमजान के महीने में अपने मुस्लिम कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को तय समय से एक घंटे पहले ऑफिस आने और एक घंटे पहले जाने की छूट दी गई है। बिहार सरकार की ओर से राज्य सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बिहार सरकार (Government of Bihar) के सभी मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को रमजान के महीने में निर्धारित समय से एक घंटे पहले ऑफिस आने और निर्धारित समय से एक घंटे पहले ऑफिस से जाने की अनुमति होगी।

बिहार सरकार (Government of Bihar) के इस फैसले पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा का कहना है कि इस तरह से किसी विशेष वर्ग के लिए अलग से छूट देना उचित नहीं है। जब रमजान को लेकर छूट मिल सकती है तो रामनवमी को लेकर क्यों नहीं?

पढ़ें :- New Navy Chief: वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी संभालेंगे नए नौसेना प्रमुख की जिम्मेदारी,जानें कौन हैं ?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...