मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को अब लगभग डेढ़ महीने हो चुके हैं लेकिन शादी से जुड़ी रस्मों की तस्वीरें अभी भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते कुछ दिन पहले ही अभी परिणीति ने बहन प्रियंका के प्री-वेडिंग की खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर परिणीति ने प्रियंका चोपड़ा के प्री-वेडिंग फंक्शन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें होने वाली दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा है, ‘द गर्ल्स’।
The girls 💛 pic.twitter.com/Ltz4ZRKHKG
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) January 22, 2019
इसके पहले भी परिणीति ने शादी से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वो सिल्वर लहंगे और जूलरी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
Royal for the royal wedding. #PCKiShaadi pic.twitter.com/JcJhQ9YBpq
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) January 19, 2019