1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. परमीबर सिंह का ‘लेटर बम’: एनआईए को मिली एक सीक्रेट डायरी, मिलेंगी कई अहम जानकारियां

परमीबर सिंह का ‘लेटर बम’: एनआईए को मिली एक सीक्रेट डायरी, मिलेंगी कई अहम जानकारियां

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के लेटर बम के कारण महाराष्ट्र की सियासत गर्म है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर हमले तेज कर दिए हैं। एंटीलिया केस की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी को इस मामले की जांच के दौरान एक सीक्रेट डायरी मिली है, जिसमे कई महत्वपूर्ण जानकारी कोड वर्ड में दर्ज है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के लेटर बम के कारण महाराष्ट्र की सियासत गर्म है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर हमले तेज कर दिए हैं। एंटीलिया केस की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी को इस मामले की जांच के दौरान एक सीक्रेट डायरी मिली है, जिसमे कई महत्वपूर्ण जानकारी कोड वर्ड में दर्ज है।

पढ़ें :- 'कांग्रेस के शहजादे को वायनाड में भी संकट दिख रहा है,' महाराष्ट्र में PM मोदी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

खबरों के अनुसार इस डायरी में जो डिटेल्स लिखी हुई है, वो जनवरी से अभी तक की है। इसी समय वसूली किये जाने का जिक्र मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने भी अपनी चिट्ठी में किया है।एजेंसी को उम्मीद है कि इसे डिकोड करने के बाद कई अहम जानकारियां मिलेंगी।

इस डायरी में पब और रेस्टोरेंट से वसूली गई रकम की जानकारी है। बता दें महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल देशमुख का पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने तो बचाव किया है और कहा है कि वे इस्तीफा नहीं देंगे क्योंकि उनपर आरोप तो लगे हैं लेकिन प्रमाण नहीं हैं। लेकिन भाजपा इस मसले पर बैकफुट पर आने के लिए तैयार नहीं है।

 

पढ़ें :- 4 Naxalites Killed : महाराष्ट्र में एनकाउंटर में मारे गए 4 नक्सली, चुनावों में बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...