1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़े, यूपी चुनाव 2022 में आधी आबादी को 40 फीसदी टिकट : Priyanka Gandhi

राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़े, यूपी चुनाव 2022 में आधी आबादी को 40 फीसदी टिकट : Priyanka Gandhi

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) अब से कुछ ही देर में उप्र कांग्रेस अपना महिला घोषणा पत्र (शक्ति विधान) जारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह महिला घोषणा पत्र (शक्ति विधान) महिला सशक्तिकरण एवं राजनीति में महिलाओं की भूमिका के लिए मील का पत्थर बनेगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) अब से कुछ ही देर में उप्र कांग्रेस अपना महिला घोषणा पत्र (शक्ति विधान) जारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह महिला घोषणा पत्र (शक्ति विधान) महिला सशक्तिकरण एवं राजनीति में महिलाओं की भूमिका के लिए मील का पत्थर बनेगा।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: गूगल ने डूडल के साथ लोकसभा चुनाव 2024 का मनाया जश्न, यूजर्स को दिया खास संदेश

उन्होंने कहा कि यह महिला घोषणा पत्र शक्ति विधान गृहणियों, कॉलेज की लड़कियों, आशा व आंगनबाड़ी बहनों, स्वयं-सहायता समूह की बहनों, शिक्षिकाओं और प्रोफेशनल महिलाओं की आवाज़ का प्रतिबिम्ब है। पिछले कई महीने में उप्र कांग्रेस ने प्रदेश भर की महिलाओं से सलाह-मशविरा किया और उनके लिए एक नई राह बनाने का खाका तैयार किया है।

पढ़ें :- Everest Masala Row : अब 'फिश करी मसाले' पर उठे सवाल, सिंगापुर ने बाजार से उत्पाद वापस मंगाए

प्रियंका गांधी ने कहा कि घोषणापत्र प्रदेश की महिलाओं की आशाओं-आकांक्षाओं की सामूहिक अभिव्यक्ति है जो वर्तमान सरकार में अभूतपूर्व हिंसा, शोषण व सरकार की महिला विरोधी विचारधारा का सामना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब अन्याय सहने को तैयार नहीं हैं। इसलिए हमने महिला घोषणापत्र बनाया है। इसके छह हिस्से स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की समुचित हिस्सेदारी समाज के स्वभाव, देश की राजनीति एवं शासन में बदलाव की कुंजी है। महिलाओं की इस राजनीतिक शक्ति से ही उत्तर प्रदेश का भविष्य बदलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व महज 15 फीसदी है। कांग्रेस ने इस निराशाजनक तस्वीर को बदलने का संकल्प लिया है। हम 40 फीसदी टिकट ​महिलाओं को देंगे। ये घोषणापत्र प्रदेश की महिलाओं की आशाओं-आकांक्षाओं की सामूहिक अभिव्यक्ति है जो वर्तमान सरकार में अभूतपूर्व हिंसा, शोषण व सरकार की महिला विरोधी विचारधारा का सामना कर रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...