1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी को सुखी, संपन्न व समृद्ध बनाने में उपयोगी होंगे मार्ग : नितिन गडकरी

यूपी को सुखी, संपन्न व समृद्ध बनाने में उपयोगी होंगे मार्ग : नितिन गडकरी

द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने बटन दबाकर 8364 करोड़ की लागत से 139 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्गो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होेने कहा कि 04 लाख करोड के कार्य यूपी में करा रहे हैं जिसमें से 01 लाख 09 हजार करोड के कार्य केवल पश्चिमी उ0प्र0 में करा रहे है। यह रास्ते उ0प्र0 को सुखी, संपन्न व समृद्ध बनाने में उपयोगी होंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मेरठ के सुभारती विवि के जनरल मोहन सिंह खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने बटन दबाकर 8364 करोड़ की लागत से 139 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्गो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होेने कहा कि 04 लाख करोड के कार्य यूपी में करा रहे हैं जिसमें से 01 लाख 09 हजार करोड के कार्य केवल पश्चिमी उ0प्र0 में करा रहे है। यह रास्ते उ0प्र0 को सुखी, संपन्न व समृद्ध बनाने में उपयोगी होंगे। उन्होने कहा कि भूमि उपलब्ध होने पर मेरठ के इनर रिंग रोड का भी कार्य कराया जायेगा। इस अवसर पर लोकार्पण व शिलान्यास से संबंधित सडको के संबंध में बनाये गये वीडियो भी दिखाया गया।

पढ़ें :- Lok Sabha Election: UP में दोपहर एक बजे तक  36.96 फीसदी हुआ मतदान 

नितिन गडकरी ने कहा कि जब वह पिछली बार मेरठ आये थे तो पुराने रास्ते से आये थे अबकी बार वह नये दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से मेरठ आये हैं यह एक गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि मेरठ वीरो की भूमि है। स्वधीनता के इतिहास से मेरठ जुडा है। विकास की एक नयी प्रक्रिया के साथ मेरठ का विकास हो रहा है। उन्हें खुशी है कि आज पश्चिमी उ0प्र0 में अनेक प्रकार के कार्यों का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि, जब वह नमामि गंगे मंत्रालय के मंत्री थे तब उन्होने गंगा यमुना की सफाई के साथ-साथ 40 से अधिक नदी व नालो आदि की सफाई के लिए रू0 26 हजार करोड स्वीकृत किये थे जिसमें से रू0 682 करोड काली नदी की सफाई के लिए स्वीकृत किये गये थे।

उन्होने कहा कि आज चै0 चरण सिंह जी की जयंती है। उन्होने कहा कि किसान सिर्फ अन्नदाता ही नहीं होगा बल्कि ऊर्जादाता भी होगा। आज एथेनाॅल के कारण किसानों को राहत मिली है। उन्होने कहा कि अब दोपहिया व चारपहिया वाहन शत-प्रतिशत पैट्रोल के साथ शत-प्रतिशत एथेनाॅल पर चलेंगे जो कि किसान का तैयार किया हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने अपनी सहमति स्वरूप हस्ताक्षर भी कर दिये है और दो-तीन दिन में इसकी एडवाईजरी जारी हो जायेगी। इससे प्रदूषण भी कम होगा और किसानों का भी लाभ होगा।

उन्होने कहा कि हम उ0प्र0 में रू0 01 लाख 80 हजार करोड के कार्य पूरे कर चुके हैं। रू0 01 लाख 20 हजार करोड के कार्य चल रहे है तथा रू0 01 लाख करोड के कार्य डीपीआर स्टेज पर है। इस प्रकार हम रू0 04 लाख करोड के कार्य उ0प्र0 में करा रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले 05 वर्षों में उ0प्र0 में रू0 05 लाख करोड के कार्य और कराये जायेंगे। पश्चिमी उ0प्र0 में 1700 किमी के रू0 42 हजार करोड के कार्य पूर्ण किये। 1300 किमी के रू0 31 हजार करोड के कार्य चल रहे है तथा 1100 किमी के रू0 36 हजार करोड के कार्य और करायेंगे। इस प्रकार कुल रू0 01 लाख 09 हजार करोड के कार्य केवल पश्चिमी उ0प्र0 में करा रहे है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: यूपी में मतदान जारी,  सपा ने लगाए गंभीर आरोप, बूथ कैप्चरिंग का दावा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...