1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Paush Month 2022-23 : इस तारीख से शुरू हो रहा है पौष मास , यश- विद्या और धन बढ़ाने के लिए करें इस देवता की उपासना

Paush Month 2022-23 : इस तारीख से शुरू हो रहा है पौष मास , यश- विद्या और धन बढ़ाने के लिए करें इस देवता की उपासना

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह के बाद पौष माह आता है। पौष एक महीने का नाम है, जिसे चंद्र हिंदू कैलेंडर में पौष मास कहा जाता है।  

By अनूप कुमार 
Updated Date

Paush Month 2022-23 : हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह के बाद पौष माह आता है। पौष एक महीने का नाम है, जिसे चंद्र हिंदू कैलेंडर में पौष मास कहा जाता है।  हिंदू धर्म में पौष का महीना (paush month 2022-23) भगवान सूर्य को समर्पित है। विक्रम संवत में पौष का महीना दसवां महीना होता है। हिन्दू धर्म महीनों के नाम नक्षत्रों पर आधारित होते है। हिन्दू धर्म में महीना का बदलना चन्द्र चक्र पर निर्भर करता है, चंद्रमा जिस नक्षत्र पर होता है उस महीने का नाम उसी नक्षत्र के आधार पर रखा जाता है।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

पौष माह 2022-23
पौष मास प्रारंभ : शुक्रवार, 09 दिसंबर 2022
पौष मास समाप्ति : शनिवार, 07 जनवरी 2023 बता दें इस दौरान आप कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं कर सकते हैं।

पूस  के नियम
पौष यानी पूस के महीने में शुभ काम करने की मनाही होती है। पंडितों के अनुसार ऐसे समय में व्यक्ति को भगवान सूर्य की पूरी भक्ति से पूजा आराधना करनी चाहिए। ऐसा करने से आपका तेज, बल, बुद्धि, यश, विद्या और धन बढ़ सकता हैं। आप चाहें तो इस दौरान रविवार का उपवास भी रखकर भी सूर्य देव की आराधना कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...